गूगल मैप्स में जगहों के नाम सुझाना हुआ और आसान

गूगल ने एंड्रॉयड व आईओएस डिवाइस पर गूगल मैप्स ऐप में नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर से अब यूज़र को गूगल मैप्स या गूगल सर्च रिजल्ट के जरिए जगहों को जोड़ना या एडिट का सुझाव देना आसान होगा। इस फीचर को फुलहाल दुनियाभर में नए अपडेट के जरिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर का उद्देश्य दुनिया भर में बिजनेस और लैंडमार्क के बारे में सूचना इकट्ठा करना है जिससे यूज़र को अपडेटेड जानकारी मिल सके।

अब, गूगल सर्च रिजल्ट में एक लोकेशन के बारे में एक नोलेज़ ग्राफ देखा जा सकता है जबकि गूगल मैप्स में लोकेशन कार्ड में ‘सजेस्ट एन एडिट’ नाम से फीचर दिया गया है। अगर आप मैप्स में पिन करते हैं तो आपको ‘एड ए मिसिंग प्लेस’ का विकल्प मिलेगा।

इन सबके अलावा, दिग्गज़ सर्च इंजन गूगल जगहों के बारे में गहन जानकारी भी मुहैया कराना चाहता है। इसके लिए गूगल एंड्रॉयड गूगल मैप्स के जरिए यूज़र को किसी लोकेशन के बारे में अधिक जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। उदारहरण के लिए, अब आप किसी जगह की खासियत जैसे वहां के माहौल, खाना और सर्विस के बारे में बता सकते हैं।

123457

लेकिन, गूगल पर साझा की जाने वाली लोकेशन की जानकारी का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। इसीलिए गूगल ने सजेस्ट एडिट के लिए मैप्स या सर्च पर उनके दिखने से पहले क्राउड वेरिफिकेशन का फैसला किया है।
अगर किसी जगह के बारे में ‘सजेस्टेड एडिट्स’ पेंडिंग है तो यूज़र को इसकी नोटिफिकेशन मिल जाएगी और उन्हें वेरिफाई करने से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। एक बार ‘सजेस्टेड एडिट’ के वेरिफाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यहह गूगल मैप्स पर दिखना शुरू हो जाएगा। यूज़र गूगल एंड्रॉयड मैप्स के साथ-साथ एंड्रॉयड पर मोबाइल सर्च या आईओएस डिवाइस के जरिए भी जानकारी वेरिफाई  कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *