मानव जीन में एडिटिंग करेगा चीन

चीन में अगले महीने एक विवादस्पद ट्रायल शुरु करने जा रहा है | इस प्रयोग के जरिये कैंसर के मरीजो के जीन में बदलाव करके स्वस्थ कोशिकाये डाली जायेंगी | यह दुनिया की पहली घटना है जब मानव जीन की एडिटिंग की जाएगी | यह प्रयोग सिचुआन यूनिवर्सिटी के कैंसर विशेषज्ञ द्वारा किया जायेगा | इस प्रयोग में “क्रिस्पर – केस9” तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा | यदि यह प्रयोग सफल होता है तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण होगा |

क्रिस्पर – केस9 एक एसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल डी.एन.ए. में छोटे से बदलाव के लिए किया जाता है | इस तकनीक में डी.एन.ए. का कुछ हिस्सा डी.एन.ए. कटिंग एंजाइम के द्वारा निकाला जाता है | इस में पहले मरीज के रक्त से टी-कोशिकाये निकाली जायेंगी और फिर टी-कोशिकयो से पीडी-9 प्रोटीन बाहर निकाला जायेगा | पीडी-9 प्रोटीन निकालने से टी-सेल्स में कुछ बदलाव होता है | इन बदली हुई कोशिकाओ को पहले प्रयोगशाला में विकसित किया जायेगा  और उस के बाद दोबारा मरीज के अन्दर प्रत्यारोपित किया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *