गूगल : सब जानता है !!

आज से एक साल पहले आपने यूट्यूब पर क्या सर्च किया था क्या ये आपको याद है? आपने गूगल में क्या क्या सर्च किया, आप कहा कहा गये, आपने किस किस डिवाइस में अपनी गूगल email-id से लॉग इन किया हुआ है इस प्रकार की अन्य जानकारी शायद आपको याद न हो परन्तु कोई है जो आपकी हर गतिविधि को देख रहा है और उसको रिकॉर्ड भी कर रहा है|

भारत में लगभग 46 करोड़ लोग इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं जिसमे से 37 करोड़ लोग मोबाइल पर इन्टरनेट का इस्तेमाल करते है | मोबाइल पर इन्टरनेट का इस्तेमाल करते वक़्त आप रोज गूगल की कई वेब सेवाओं का प्रयोग करते है, जैसे गूगल सर्च, गूगल क्रोम ब्राउज़र, गूगल मैप, यूट्यूब, एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, हिंदी कीबोर्ड  इत्यादि।

इन सेवाओं का प्रयोग करने के दौरान गूगल हमारे बारे में बहुत सी जानकारियां और सूचनाएं हासिल करता है और उनको सहेज कर रखता है, जिनके प्रयोग से गूगल हमें हमारे लिए अनुकूल सेवाएं और जानकारियां उपलब्ध करवाता है।

हमारे बारे में क्या क्या जानता है गूगल?

1. अभी तक गूगल में जो जो खोजा है:

आपने अभी तक जो कुछ भी गूगल में लिख कर खोजा है, वे सभी कीवर्ड और वाक्य गूगल में स्टोर रहते है, उनको आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:

https://history.google.com/history/

ऊपर दिए गए लिंक पर जाने के बाद आपको अपनी ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना पड़ेगा|

लेकिन आप बिल्कुल भी घबराये ना क्योकि ये सब जानकारी आप या जिसके पास आपकी ईमेल का पासवर्ड है, वही  देख सकते हैं| ये सब जानकारी देखने के लिए आपको अपने गूगल  अकाउंट में लोगिन करना होगा|

2. गूगल की सेवाओं पर आपकी सभीगतिविधियाँ :

आपने   गूगल  की अलग अलग सेवाओं में अपने गूगल अकाउंट से लोगिन करके जो कुछ भी किया है, उसका पूरा रिकॉर्ड आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:

https://myactivity.google.com/myactivity

आप गूगल के MyActivity पेज पर जा कर, गूगल पर की गयी अपनी कोई भी एक्टिविटी जैसे सर्च, इमेज सर्च, मैप, यूट्यूब आदि को देख सकते हो| आप जब भी गूगल पर जाते हो तो गूगल आपकी हर गतिविधि को यहाँ रिकॉर्ड कर लेता है|

3. आपके द्वारा गूगल पर दी गयी व्यक्तिगत जानकारियां :

आपने गूगल खाते बनाते समय या बाद में प्रयोग करते समय जो भी व्यक्तिगत जानकारियां जैसे मोबाइल नंबर, जन्म दिन इत्यादि गूगल पर दी है, उन्हें निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:

https://myaccount.google.com/privacy?pli=1#personalinfo

4. किन किन मोबाइल, टेबलेट और कंप्यूटर से गूगल पर लोगिन किया है :

आज के समय में हम एक से ज्यादा डिवाइस को जैसे मोबाइल, टेबलेट, कंप्यूटर आदि अपनी ईमेल से लॉग इन कर के रखते है| आपने अभी तक जिन जिन भी मोबाइल, टेबलेट या कंप्यूटर से गूगल खाते का प्रयोग किया है, उनकी जानकारी आप निम्न लिंक पर प्राप्त कर सकते है:

https://security.google.com/settings/security/activity

इस लिंक  गूगल यह भी दिखायेगा कि आपने इन पर अंतिम बार लोगिन कब किया है।

5. क्रोम या एंड्राइड पर जो भी लोगिन पासवर्ड सेव किये है :

बहुत बार जब हम किसी वेबसाइट पर जाते या लॉग इन करते है तब वहा हमारा पासवर्ड सेव करने के लिए आप्शन आता है|  यदि आपने कंप्यूटर या एंड्राइड मोबाइल पर किसी भी वेबसाइट पर लोगिन करते समय अपना यूजर नाम और पासवर्ड क्रोम ब्राउज़र में सेव किया है तो  आप उनको निम्न लिंक पर जाकर देख सकते है:

https://passwords.google.com/

जो पासवर्ड क्रोम ब्राउज़र में सेव किये जाते है, ये केवल उनको ही दिखता है|

6. जिस जिस वेबसाइट को गूगल खाते के प्रयोग की स्वीकृति दी हुई है :

बहुत सी वेबसाइट एसी होती हैं जिनको एक्सेस करने के लिए उन पर अपना अकाउंट बनाना पड़ता है और इस प्रकार की वेबसाइट पर हम गूगल के माध्यम से लोगिन करते है, ऐसा करते समय हम उस वेबसाइट को अपने गूगल अकाउंट से जुडी जानकारियां और पावर साझा करते है।  इनकी पूरी सूची निम्न लिंक पर देख सकते है:

https://myaccount.google.com/security#connectedapps

इस लिंक पर जाकर हम देख सकते है कि हमने किस किस वेबसाइट पर अपनी ईमेल साँझा की हुई है|

7. आप किन किन स्थानों पर गए हैं :

गूगल सेवाओं के प्रयोग के दौरान हम गूगल को अपनी लोकेशन जानने की इजाजत देते है, अभी तक हम किस किस स्थान कर गए है, उन स्थानों और हमारे रास्तों की पूरी जानकारी और अपनी लोकेशन हिस्ट्री आप निम्न गूगल लिंक के माध्यम से जान सकते है:

https://www.google.com/maps/timeline

गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री को तभी स्टोर करता है यदि आपने अपने डिवाइस में लोकेशन आप्शन को ऑन किया हुआ है| यदि आपने अपने डिवाइस का लोकेशन आप्शन ऑफ किया हुआ है तब आपकी लोकेशन हिस्ट्री सेव नहीं होगी |

8. आपके द्वारा प्रयोग की जाने वाली गूगल की सेवाए और उनसे जुडी जानकारियां :

गूगल डैशबोर्ड के निम्न लिंक से आप यह जान सकते है कि आप कौन कौन सी गूगल सेवाओं का प्रयोग कर रहे है। यहाँ आप उन सेवाओं से जुडी सेटिंग बदल सकते है और जानकारियां हासिल कर सकते है।

इसके लिए निम्न लिंक पर जाएँ:

https://www.google.com/settings/dashboard

ये गूगल सेवाए अनेक प्रकार की है जैसे ब्लॉगर, कॉन्टेक्ट्स, प्ले स्टोर, क्लाउड प्रिंट, ड्राइव, जीमेल आदि|

9. आपने ओके गूगल और वॉइस कमांड से क्या क्या बोला :

आप गूगल पर कुछ बोल कर भी सर्च कर सकते है और वौइस् को टेक्स्ट में भी कन्वर्ट कर सकते हैं| आपने गूगल को ओके गूगल या गूगल पर बोल कर जो कुछ भी इनपुट दिया है, उसकी पूरी रिकॉर्डिंग आप निम्न लिंक पर सुन सकते है:

https://history.google.com/history/audio

10. यूट्यूब पर आपने कब कब क्या क्या खोजा है :

आपने गूगल की वीडियो सेवा यूट्यूब पर अपने पसंद के वीडियो खोजने के लिए जो कुछ भी लिख कर खोजा है, उसकी पूरी सूची निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हो:

https://history.google.com/history/youtube/search

11. यूट्यूब पर अब तक कौन कौन से वीडियो देखे है:

यूट्यूब पर गूगल से लोगिन करके आपने अभी तक कौन कौन से वीडियो देखे है उन सभी वीडियो की सूची निम्न लिंक पर जाकर देखी जा सकती है:

https://history.google.com/history/youtube/watch

12. आप कितने गूगल स्टोरेज का प्रयोग कर रहे है

जब भी आप जीमेल, गूगल फोटो और अन्य गूगल सेवाओं का प्रयोग कर रहे होते हो, आपको इंटरनेट पर 15 GB का मेमोरी स्पेस मुफ्त में मिलता है।  यदि आप देखना चाहते हो की आपका कितना मेमोरी अभी तक बचा है, तो निम्न लिंक पर  जा कर देख सकते हैं :

https://myaccount.google.com/preferences#storage

गूगल आपको 15 GB डाटा स्टोरेज मुफ्त देता है और उस के बाद कुछ शुल्क देना पड़ता है|

लेखक :

सुभाष मित्तल –  mittal_subhash1@yahoo.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *